Page Loader
भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन
भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन

लेखन गजेंद्र
Apr 12, 2023
03:46 pm

क्या है खबर?

देश के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। हाल में ही फोर्ब्स पत्रिका ने महिंद्रा को 2023 की सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया था। फोर्ब्स के अनुसार, महिंद्रा सबसे अधिक उम्र के भारतीय अरबपति थे। महिंद्रा की संपत्ति 120 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उन्होंने महिंद्रा ग्रुप में 1947 में प्रवेश किया था और 1963 में कंपनी के चेयरमैन बने थे।

दुखद

48 साल किया कंपनी का नेतृत्व, 2012 में छोड़ी थी कमान 

केशब महिंद्रा ने 1963 में कंपनी का चेयरमैन पद संभालने के बाद 2012 में रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने 48 सालों तक कंपनी का नेतृत्व किया। केशब उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा थे। कंपनी से रिटायरमेंट लेने के बाद आनंद को चेयरमैन पद 2012 में दिया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान इनका फोकस यूटिलिटी से जुड़े वाहनों के निर्माण और बिक्री बढ़ाने पर रहा। वह वर्ष 2004 से 2010 तक प्रधानमंत्री व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रहे।