E20 पेट्रोल पर सरकार का दावा- गाड़ी सुरक्षित, देश को 1.4 लाख करोड़ रुपये का फायदा
क्या आपने सोशल मीडिया पर E20 ईंधन से कारों के खराब होने की खबरें देखी हैं? सरकार का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि भारत का इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम विज्ञान पर आधारित है और इसकी कडी निगरानी की जा रही है। E20 लॉन्च होने के बाद से इथेनॉल मिश्रण की वजह से इंजन खराब होने या गाडी खराब होने की कोई बडी घटना सामने नहीं आई है।
इथेनॉल मिश्रण से भारत के 1.4 लाख करोड रुपये बचे
यह सोचना बंद कर दीजिए कि आपकी गाडी में पेट्रोल की जगह गन्ने का रस मिल रहा है या कीडें उसमें खिंचें चले आ रहे हैं। भारत पेट्रोलियम ने बताया है कि इथेनॉल बनाने के लिए एक खास औद्योगिक प्रक्रिया का इस्तेमाल होता है। इसमें गन्ने के रस से चीनी को अलग कर दिया जाता है और ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं जिससे कीडें इसमें न लगें। इसके अलावा, इथेनॉल मिलाने से भारत को तेल के आयात पर 1.4 लाख करोड रुपये से ज्यादा की बचत हुई है। इससे किसानों को भी मदद मिली है और कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है। यानी यह हमारी जेब और पर्यावरण, दोनों के लिए फायदेमंद है।