Page Loader
लद्दाख: डेमचोक सेक्टर में चीन के साथ तनाव कम होने पर भारतीय सैनिकों की गश्त शुरू
लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने गश्त शुरू की (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@BenefitNews24)

लद्दाख: डेमचोक सेक्टर में चीन के साथ तनाव कम होने पर भारतीय सैनिकों की गश्त शुरू

लेखन गजेंद्र
Nov 01, 2024
03:29 pm

क्या है खबर?

भारत और चीन के बीच वास्तनिक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कम हुए तमाव के बाद शुक्रवार को लद्दाख के पूर्व में स्थित डेमचोक सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने गश्त किया। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही डेपसांग सेक्टर के एक अन्य टकराव बिंदु पर भी जल्द ही गश्त शुरू होने की उम्मीद है। बता दें, दिवाली पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख सहित LAC पर कई सीमावर्ती स्थानों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया था।

दौरा

किरेन रिजिजू पहुंचे अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर

अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भारत और चीन के तनाव के कम होने के बाद दिवाली अरुणाचल प्रदेश के बुमला पहुंचे। यहां उन्होंने LAC पर तैनात चीनी सैनिकों से बातचीत की। रिरिजू ने चीनी अनुवाद के जरिए चीनी सैनिकों से पूछा कि उनको इतनी ऊंचाई पर दिक्कत नहीं होती है। इस पर सैनिकों ने जवाब दिया कि उन्हें समस्या नहीं होती। इसके बाद रिजिजू ने अपनी एक नेम प्लेट सीमा पर लगाई।

ट्विटर पोस्ट

चीनी सैनिकों से बात करते किरेन रिजिजू

समझौता

दोनों देशों के बीच हुआ है समझौता

21 अक्टूबर को विदेश सचिव मिस्री ने कहा था, "भारत और चीन के अधिकारी हाल ही में हुई बातचीत के बाद LAC पर गश्त व्यवस्था पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं। इसके परिणामस्वरूप भारत-चीन सीमा क्षेत्र में से सैनिकों की वापसी हो रही है और अंततः 2020 में इन क्षेत्रों में उत्पन्न मुद्दों का समाधान हो रहा है।" गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LAC के पास सैनिकों के हटने की पुष्टि की। डेपसांग पर गश्त शुरू होगी।