रेलवे का बड़ा ऐलान, त्योहारों पर दौड़ेंगी रिकॉर्ड 18,000 विशेष ट्रेनें
दुर्गा पूजा, दिवाली या छठ पूजा जैसे त्योहारों पर घर जाने की सोच रहे हैं? भारतीय रेलवे इस त्योहारों के मौसम में 18,000 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। पिछले साल 12,000 ट्रेनों के मुकाबले यह काफी ज्यादा है, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें। भीड़ को काबू करने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर करीब 700 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरे लगाए हैं। इसके साथ ही लगभग 20 रेलवे स्टेशनों पर लोगों के रुकने के लिए 'होल्डिंग एरिया' भी बनाए गए हैं।
भारतीय रेलवे ने टिकट काउंटर बदले
टिकट काउंटर को इन्हीं नए होल्डिंग एरिया में शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा जांच में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त स्कैनिंग काउंटर भी लगाए गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि पिछले 10 सालों में 36,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं। इससे ट्रेनों में देरी और भीड़ कम करने में मदद मिली है। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 75,000 विशेष ट्रेनें चलाने के बाद इस साल यह संख्या 80,000 के पार पहुंचने का अनुमान है। इसलिए इस त्योहारों के मौसम में यात्रियों को पहले से ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक सफर की उम्मीद कर सकते हैं।