भारतीय रेलवे ने हाल ही में 77 प्रतिशत ट्रेनों को समय पर चलाने का रिकॉर्ड बनाया है, जो जर्मनी के 72 प्रतिशत के आंकड़े से ज्यादा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका श्रेय बेहतर रखरखाव और आसान संचालन को दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ डिवीजन तो 90 प्रतिशतसे भी ज्यादा ट्रेनों को समय पर चला रहे हैं। हालांकि, इस मामले में जापान अभी भी भारत से आगे है।
रेलवे को 8 अरब यात्रियों की उम्मीद
रेलवे को उम्मीद है कि 2026-27 तक उसके यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आएगा और यह लगभग 8 अरब तक पहुंच जाएगी। यह संख्या कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर के करीब होगी।
इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को संभालने के लिए, रेलवे अब अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च कर रहा है। साथ ही, सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज भी बनाए जा रहे हैं।
कामों को जल्दी मंजूरी मिल सके, इसके लिए 100 से ज्यादा नए डिजाइन तैयार किए गए हैं।