Loading...
नौसेना का जवान हनीट्रैप में फंसा, संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार
हनीट्रैप में फंसने के बाद नौसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नौसेना का जवान हनीट्रैप में फंसा, संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

लेखन आबिद खान
Oct 04, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने भारतीय नौसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने का आरोप है। आरोपी जवान का नाम प्रदीप मुखर्जी है और वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप पाकिस्तान की एक महिला एजेंट द्वारा बिछाए गए ऑनलाइन हनीट्रैप का शिकार हो गए थे।

घटना

सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप के संपर्क में आई थी। उसने धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई और फिर विशाखापत्तनम नौसेना अड्डे से जुड़ी रणनीतिक और संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली।

संदिग्ध डिजिटल फुटप्रिंट का पता चलने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने प्रदीप पर नजर रखनी शुरू की।

जानकारी लीक करने में उसकी भूमिका की पुष्टि होने के बाद उसे शनिवार सुबह INS अग्रणी से प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया।

परिचय

कौन है आरोपी जवान प्रदीप?

प्रदीप 2014 में भारतीय नौसेना में नाविक के तौर पर शामिल हुए थे और विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे। वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए कुछ दिन पहले ही INS अग्रणी पहुंचे थे।

एक अधिकारी के मुताबिक, लीक हुई जानकारी में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल थी।

अधिकारी पता लगा रहे हैं कि रक्षा से जुड़ी कितनी फाइलें लीक हुईं और क्या कोई आर्थिक लेनदेन भी शामिल था।

ADVERTISEMENT