LOADING...
भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोत ने अरब सागर में मिसाइल परीक्षण किया, लगाया सटीक निशाना
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मिसाइल परीक्षण किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोत ने अरब सागर में मिसाइल परीक्षण किया, लगाया सटीक निशाना

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2025
03:39 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने जल, थल और वायु सेना को अलर्ट कर दिया है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को भारतीय नौसेना ने अपने नवीनतम स्वदेशी निर्मित मिसाइल विध्वंसक पोत INS सूरत ने अरब सागर में मिसाइल परीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक निशाना लगाया गया, जो भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती को प्रदर्शित करती है। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो भी एक्स पर साझा किया है।

ट्विटर पोस्ट

देखें मिसाइल परीक्षण का वीडियो

परीक्षण

भारतीय नौसेना ने क्या कहा?

मिसाइल परीक्षण का वीडियो एक्स पर साझा कर नौसेना ने लिखा, 'स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर सटीक सहयोगात्मक कार्रवाई की, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।' नौसेना ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है, वह इजरायल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 70 किलोमीटर है।

पाकिस्तान

पाकिस्तान आज या कल करेगा परीक्षण

भारत से पहले इस्लामाबाद ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की अधिसूचना जारी की है। मिसाइल परीक्षण लिए पाकिस्तान ने अरब सागर में नो-फ्लाई जोन घोषित किया है। इसका परीक्षण गुरुवार या शुक्रवार को हो सकता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 480 किलोमीटर बताई जा रही है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की वायुसेना हाई अलर्ट पर है। भारत इस पर नजर बनाए है।