NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग, 3 सदस्यीय दल सुरक्षित
    देश

    भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग, 3 सदस्यीय दल सुरक्षित

    भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग, 3 सदस्यीय दल सुरक्षित
    लेखन नवीन
    Mar 08, 2023, 02:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग, 3 सदस्यीय दल सुरक्षित
    भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

    भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर की बुधवार को मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। यह घटना तब हुई जब एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' अपनी नियमित उड़ान पर था। नौसेना ने कहा कि इस दुर्घटना के बाद नौसेना के गश्ती दल ने राहत और बचाव कार्य के दौरान चालक दल के तीन सदस्यों को सकुशल बचा लिया है। उसने इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

    भारतीय नौसेना ने घटना को लेकर क्या कहा?

    भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए घटना की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय नौसेना का एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर(ALH) मुंबई से नियमित उड़ान पर निकला था। उसकी मुंबई तट के पास आपातकालीन लैंडिंग हुई। क्रू को सुरक्षित बचाने के लिए नेवल पेट्रोल क्राफ्ट के जरिए तत्काल तलाशी और बचाव अभियान की शुरुआत की गई। चालक दल को बचा लिया गया और इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'

    HAL ने तैयार किया है ध्रुव हेलीकॉप्टर

    ALH ध्रुव को भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। 'मेक इन इंडिया' के तहत नौसेना के पुराने चेतक हेलीकॉप्टरों को ALH ध्रुव से बदला गया है। यह हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक निगरानी, संचार और सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। ALH ध्रुव में तटीय सुरक्षा की जरूरतों के लिहाज से कई बदलाव गए हैं। ALH ध्रुव ने परीक्षण के दौरान 3 लाख घंटे की उड़ान भरकर बहुमुखी कार्यों में अपनी उपयोगिता साबित की थी।

    क्या है ALH ध्रुव की खासियत?

    ALH ध्रुव को बहुउद्देश्यीय कार्यों के लिए तैयार किया गया है। ध्रुव हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आवाजाही के लिए भी किया जा रहा है। ALH ध्रुव किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है और यह शून्य से नीचे के तापमान में भी आसानी से उड़ सकता है। ये हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक सर्विलांस रडार और इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से लैस है, जो इसे लंबी दूरी तक समुद्री मार्गों की निगरानी के लिए सक्षम बनाते हैं।

    नौसेना के हवाई बेड़े में शामिल हैं 8 ध्रुव हेलीकॉप्टर

    नौसेना का 2017 में HAL के साथ 5,168 करोड़ रुपये के अनुबंध हुआ था। इस अनुबंध के तहत HAL को 5 साल के भीतर 16 ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपूर्ति नौसेना और भारतीय तट रक्षक दल को करनी थी। HAL अभी तक 8 ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर मुहैया करवा चुका है। हाल ही में मुंबई की पश्चिमी नौसेना कमान के हवाई बेड़े को मजबूत करने के लिए इसमें 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    भारतीय नौसेना

    मुंबई

    कुमार मंगलम बिड़ला की संपत्ति है खरबों में, जानिए कैसा है उनका घर कुमार मंगलम बिड़ला
    मुंबई में 40 बैंक ग्राहकों से ठगों ने लूटे लाखों रुपये, फिशिंग लिंक से किया फ्रॉड  मुंबई पुलिस
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया और बच्चों को नहीं निकाला था घर से बाहर- रिपोर्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा तुनिषा शर्मा

    भारतीय नौसेना

    भारतीय नौसेना ने किया MRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्या है इसकी खासियत भारतीय सेना
    भारतीय सेना में अधिकारियों के 7,000 से अधिक पद रिक्त, सरकार ने संसद में दी जानकारी भारतीय सेना
    INS विक्रांत और LCA तेजस: पहली बार स्वदेशी विमान वाहक पोत पर उतरा स्वदेशी लड़ाकू विमान आत्मनिर्भर भारत
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? गणतंत्र दिवस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023