
UAE में केरल के 2 निवासियों को हत्या के आरोप में फांसी दी गई
क्या है खबर?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हत्या के अलग-अलग मामलों में दोषी 2 भारतीय नागरिकों को फांसी दे दी गई। यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने बताया उनकी पहचान केरल के मुहम्मद रिनाश अरंगीलोट्टू और मुरलीधरन पेरुमथट्टा वलाप्पिल के रूप में हुई है।
मंत्रालय ने बताया कि UAE की सर्वोच्च अदालत, कोर्ट ऑफ कैसेशन द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बाद दोनों को फांसी दी गई।
मंत्रालय ने केरल में उनके परिवार को सूचित कर दिया है।
फांसी
अमीरात और भारतीय नागरिक की हत्या का आरोप था
मंत्रालय ने बताया कि मुहम्मद रिनाश को अमीरात के एक नागरिक की हत्या का दोषी ठहराया गया, जबकि मुरलीधरन को एक भारतीय की हत्या के लिए सजा सुनाई गई थी।
UAE ने 28 फरवरी को भारतीय दूतावास को दोनों की फांसी की सजा के बारे में जानकारी दी थी। मंत्रालय की ओर से भारतीय नागरिकों को हरसंभव कांसुलर और कानूनी सहायता दी गई थी।
इस दौरान दूतावास ने UAE सरकार को दया याचिका और माफ़ी का अनुरोध भी भेजा था।
सजा
मुरलीधरन 2009 से जेल में बंद था, जबकि रिनाश की अधिक जानकारी नहीं
मंत्रालय ने बताया कि दूतावास उनके अंतिम संस्कार में परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।
मुरलीधरन 2009 से जेल में है, जबकि रिनाश के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं। उनके ज़्यादातर सदस्य विदेश में हैं।
जिस समय मुरलीधरन जेल गया था, उस समय उनके पिता केशवन केरल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमेन चांडी और अन्य राजनेताओं के संपर्क में थे।
बता दें, पिछले महीने उत्तर प्रदेश की 33 वर्षीय महिला को UAE में फांसी दी गई थी।