सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी अमेरिका में: भारत-अमेरिका की हिंद प्रशांत रणनीति को ऐसे मिल रही धार!
देश
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस हफ्ते अमेरिका के दौरे पर हैं। उनका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है। यह दौरा हाल ही में भारतीय वायुसेना और नौसेना प्रमुखों की अमेरिका यात्रा के बाद हो रहा है। यह दर्शाता है कि दोनों देश अपनी रक्षा साझेदारी को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
हवाई में जनरल क्लार्क से मिले द्विवेदी
हवाई के फोर्ट शाफ्टर में जनरल द्विवेदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल रोनाल्ड पी क्लार्क से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जनरल द्विवेदी ने ओआहू का हवाई दौरा भी किया, जहां उन्होंने अमेरिकी सेना की ट्रेनिंग और तैयारियों का जायजा लिया।