केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लीकेशन पोर्टल' लॉन्च किया
भारत ने दुनिया में रियल-वर्ल्ड AI एप्लिकेशन का एक बड़ा केंद्र बनने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में लॉन्च हुए नए 'सेमिकॉन 2.0 वेब एप्लीकेशन पोर्टल' के मौके पर मीडिया से बात करते हुए इस बड़े लक्ष्य की घोषणा की।
यह पोर्टल सेमीकंडक्टर उद्योग के बड़े खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है, साथ ही यह एग्रीकल्चर और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भारत में AI के उपयोग को भी मजबूत करेगा।
सरकारी मदद चाहने वाले MSME के लिए पोर्टल मददगार
यह पोर्टल केवल तकनीकी चर्चाओं के लिए नहीं है, बल्कि यह कंपनियों खासकर SME या MSME के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे सरकारी मदद के लिए आवेदन कर सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत अब चिप डिजाइन के क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है।
इसके अलावा, भारत बैटरी सेल और कॉपर-क्लैड लैमिनेट जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे बनाने में भी तरक्की कर रहा है।