ईरान को लेकर भारत की बड़ी एडवाइजरी, विदेश मंत्रालय ने दिए ये निर्देश
भारत ने ईरान के लिए अपनी यात्रा संबंधी नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा गया है, भले ही हाल ही में वहां हालात कुछ सुधरे हों। जो भारतीय पहले से ही ईरान में हैं या जिन्हें वहां जाना जरूरी है, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने उन्हें सलाह दी है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखें।
ईरान में रहने वाले भारतीयों से पंजीकरण करने को कहा गया
यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चले आ रहे टकराव के बाद भी बातचीत अभी मुश्किल दौर में है। भले ही हॉर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों के आवागमन के लिए फिर से खुल गया है, लेकिन परमाणु निरीक्षण और ब्लॉक किए गए फंड को लेकर दोनों देशों के बीच बड़े मतभेद अभी भी बने हुए हैं। क्षेत्र में तनाव अभी भी काफी ज्यादा है, इसलिए ईरान में रह रहे भारतीयों से दूतावास में पंजीकरण करने और स्थानीय निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।