भारत ने UN में चेताया: समुद्री हमलों से सप्लाई चेन पर खतरा, AI के इस्तेमाल में सावधानी जरूरी
भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) में कहा कि जहाजों और समुद्री रास्तों की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। खासकर हाल के हमलों के बाद यह बात और भी अहम हो गई है।
UN में भारत के सबसे बड़े राजनयिक हरीश परवथनेनी ने बताया कि इन बाधाओं से दुनियाभर की सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा विकासशील देशों को भुगतना पड़ता है।
हरीश परवथनेनी ने समुद्री सहयोग बढ़ाने का किया आग्रह
परवथनेनी ने समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सभी देशों से मिलकर काम करने की जोरदार अपील की।
उन्होंने भारत के 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) के विजन को भी दोहराया।
उन्होंने यह भी बताया कि AI जैसी नई टेक्नोलॉजी समुद्र को ज्यादा सुरक्षित बनाने में काम आ सकती हैं, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि साइबर हमलों और इनके गलत इस्तेमाल से बचने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय होने चाहिए।
उन्होंने साफ कहा कि नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते समय उचित सुरक्षा उपायों, सही मानवीय निगरानी और स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।