स्वदेशी 'प्रलय' का सफल परीक्षण, मैक 6 की रफ्तार से बढ़ाएगी भारत की मारक शक्ति
देश
भारत ने हाल ही में ओडिशा के पास अपनी स्वदेशी 'प्रलय' मिसाइल का कामयाब परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण हर तरह से सफल रहा, जिससे इस मिसाइल को सेना में शामिल करने का रास्ता और साफ हो गया है।
150 से 500 किलोमीटर तक मार करने वाली 'प्रलय' को सैन्य ठिकानों पर बेहद सटीकता से हमला करने के लिए बनाया गया है। इससे क्षेत्र में भारत की रक्षा ताकत और बढ़ जाएगी।
DRDO ने रॉकेट फोर्स के लिए 'प्रलय' मिसाइल बनाई
DRDO ने 'प्रलय' मिसाइल बनाई है, जो भारत की आने वाली रॉकेट फोर्स के लिए बहुत अहम साबित होगी। यह मिसाइल ध्वनि की गति से 6 गुना (मैक 6) तेज रफ्तार से दुश्मन की ओर बढ़ सकती है, जिससे इसे रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
भारतीय सेना और वायु सेना को ऐसी करीब 370 मिसाइलें मिलेंगी।