यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास भारतीय नाविक वाले जहाल पर हमले के बाद सरकार ने राजदूत को तलब किया
देश
इस सप्ताहांत ओडेसा बंदरगाह पर एक व्यापारिक जहाज MV AGN राग्नार पर हमला हुआ। इस घटना के बाद भारत ने यूक्रेन के राजदूत को बुलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जहाज पर 4 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 2 के सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी 2 की तलाश अब भी जारी है।
संघर्ष वाले इलाकों के बारे में भारत ने नाविकों को दी सलाह
पिछले एक हफ्ते में ब्लैक सी इलाके में भारतीय नाविकों से जुड़ी यह तीसरी घटना है। 18 जुलाई से अब तक इस तरह के हमलों में कुल पांच भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए, सरकार ने अब भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे संघर्ष वाले इलाकों में जाने वाले जहाज़ों पर नौकरी करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें।