NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया
    देश

    भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया

    भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया
    लेखन मुकुल तोमर
    May 30, 2021, 01:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया

    भारत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेज दिए हैं। इसके अलावा भारत ने एक प्राइवेट जेट भी डोमिनिका भेजा है जहां की जेल में चोकसी बंद है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत भेजा जा सके और वहां उसके खिलाफ केस चल सके।

    ब्राउन ने क्या कहा?

    डोमिनिका में भारत के एक प्राइवेट जेट की उपस्थिति की पुष्टि करते हुए ब्राउन ने एक FM चैनल से कहा, "मेरी समझ ये है कि भारत सरकार ने भारतीय कोर्ट्स से कुछ दस्तावेज भेजे हैं ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि वह सच में भगोड़ा है। मेरा मानना है कि इन दस्तावेजों का कोर्ट में इस्तेमाल किया जाएगा क्योंकि डोमिनिका के जज ने बुधवार तक उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है।"

    डोमिनिका से चोकसी को सीधे भारत भेजने की अपील- ब्राउन

    ब्राउन ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और एंटीगुआ की तरफ से उनका अनुरोध है कि डोमिनिका चोकसी को सीधे भारत भेजने पर विचार करे। उन्होंने कहा कि एक भगोड़े को पकड़ने के लिए देशों का सहयोग पूरी तरह से स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अगर उसे एंटीगुआ भेजा गया तो उसे नागरिक होने के नाते कानूनी और संवैधानिक हक मिलेंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

    एंटीगुआ से भागने की कोशिश के बाद डोमिनिका में गिरफ्तार हुआ था चोकसी

    बैंक घोटोले के लिए भारत में वांछित मेहुल चोकसी पिछले कुछ साल से एंटीगुआ में रह रहा है और बीते सोमवार को वह यहां से भी गायब हो गया था। दो दिन बाद उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। कहा गया था कि वह नाव के जरिए एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था और यहां से क्यूबा भागने की फिराक में था। हाल ही में उसका फोटो भी आया था जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान देखे गए थे।

    चोकसी ने लगाया है भारत और एंटीगुआ के अधिकारियों पर अपहरण का आरोप

    चोकसी के वकील ने भारत और एंटीगुआ के अधिकारियों पर अपहरण कर उसे डोमिनिका लाने का आरोप लगाया है। उसने कहा, "चोकसी ने बताया कि 23 मई को एक भारतीय और एक एंटीगुआ के पुलिस अधिकारी ने उसका अपहरण किया था। उसके चेहरे पर नकाब लगाया गया और एक नाव से डोमिनिका ले गए। वहां उसे 26 मई को गिरफ्तारी तक बंद रखा गया। जब मैं चोकसी से मिला तो उसकी आंखें सूजी हुई थी और चोट के निशान थे।"

    13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में शामिल था चोकसी

    गीतांजलि ग्रुप का चेयरमैन मेहुल चोकसी लगभग 13,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB) के मुख्य आरोपियों में से एक है। PNB घोटाला सामने आने के बाद चोकसी भारत छोड़कर भाग गया था। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी, दोनों ने फर्जी कागजों के सहारे भारतीय बैंकों से कर्ज लिया था। भारत से फरार होने के बाद चोकसी एंटीगुआ और बारबूडा में रह रहा है और गिरफ्तार नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत सरकार
    एंटीगुआ
    मेहुल चोकसी

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ
    ChatGPT के बाद अब दस्तक देंगे गूगल बार्ड और बायडू एर्नी नाम के AI चैटबॉट ChatGPT
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना वेनेजुएला
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पहले मैच में टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा

    भारत सरकार

    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    क्या है सिंधु जल संधि, जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस? सिंधु जल संधि
    सिंधु जल संधि में संशोधन को लेकर भारत ने पाकिस्तान को जारी किया नोटिस, जानें कारण सिंधु जल संधि
    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, मुलायम सिंह यादव और दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण

    एंटीगुआ

    मेहुल चोकसी भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए एंटीगुआ अधिकारियों को दे रहा रिश्वत- रिपोर्ट मेहुल चोकसी
    CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    मेहुल चोकसी ने किया खुद के अपहरण का दावा, कहा- RAW एजेंटे ने की थी मारपीट मेहुल चोकसी
    डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा PNB घोटाला

    मेहुल चोकसी

    देश के 50 डिफॉल्टर्स ने लगाया बैंकों को 92,570 करोड़ का चूना, मेहुल चोकसी शीर्ष पर नीरव मोदी
    PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी की बहन ने ED को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये लंदन
    ED ने सरकारी बैंकों को भेजी माल्या, मोदी और चोकसी से जब्त 9,371 करोड़ की संपत्ति भारत की खबरें
    CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दाखिल की अतिरिक्त चार्जशीट, लगाए सुबूत मिटाने के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023