कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.51 लाख नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,51,209 नए मामले सामने आए और 627 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,06,22,709 हो गई है। इनमें से 4,92,327 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,05,611 हो गई है। ये लगातार चौथा ऐसा दिन है जब सक्रिय मामले घटे हैं।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश तीसरी लहर का सामना कर रहा है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 3.47 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,47,443 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,80,24,771 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.33 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,82,307 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 72.38 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 76,30,606 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,42,358 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 58,26,596 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 52,434 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 36,92,496 मामलों और 38,754 मौतों के साथ कर्नाटक और 32,52,751 मामलों और 37,412 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 25,425 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 42 मरीजों की मौत हुई। यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
केरल में 51,739 लोगों को संक्रमित पाया गया और 153 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
कर्नाटक में 38,083 मामले सामने आए और 49 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 28,515 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 53 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,64,44,73,216 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 57,35,692 खुराकें लगाई गईं। देश में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और बुजुर्गों को बूस्टर खुराक लगना शुरू हो गया है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 36.56 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 36.56 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 56.36 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.78 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.48 करोड़ संक्रमितों में से 6.25 लाख मरीजों की मौत हुई है।