NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,806 मरीज, कई दिनों बाद सक्रिय मामले बढ़े
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,806 मरीज, कई दिनों बाद सक्रिय मामले बढ़े
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,806 मरीज, कई दिनों बाद सक्रिय मामले बढ़े

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 15, 2021
    09:23 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41,806 नए मामले सामने आए और 581 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,09,87,80 हो गई है। इनमें से 4,11,989 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या मामूली बढ़कर 4,32,041 हो गई है।

    पिछले कुछ हफ्तों से देश में हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 39,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 39,130 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,01,43,850 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,43,488 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 43.80 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 61,81,247 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,26,390 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 31,03,310 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 14,938 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,76,587 ​मामलों और 35,989 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,26,401 मामलों और 33,557 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,602 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 170 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 15,637 लोगों को संक्रमित पाया गया और 128 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,990 मामले सामने आए और 45 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 2,458 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 55 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 39,13,40,491 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 34,97,058 खुराकें लगाई गईं। सरकार ने जुलाई मध्य से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा था।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.83 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.83 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 40.57 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.39 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.08 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.92 करोड़ संक्रमितों में से 5.37 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    महाराष्ट्र

    कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर, 90 प्रतिशत जिलों में कम हो रहे सक्रिय मामले पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 53,256 मामले, 1,422 मौतें कर्नाटक
    देश में कम हुआ कोरोना का कहर, पिछले सप्ताह मौतों में आई 45 प्रतिशत की गिरावट भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: गठबंधन में गहरी हुई दरार, शिवसेना विधायक ने कही भाजपा से हाथ मिलाने की बात उद्धव ठाकरे

    केरल

    केरल: वैक्सीनेशन फंड के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, CMDRF में जमा हुए 50 लाख वैक्सीन समाचार
    बंगाल विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान जारी, 2 मई को आएंगे नतीजे पश्चिम बंगाल
    विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: असम और केरल में नहीं होगा बदलाव, बंगाल में TMC को बढ़त पश्चिम बंगाल
    आज आएंगे पुडुचेरी और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम, मतगणना शुरू पश्चिम बंगाल

    कोरोना वायरस

    भुखमरी के कारण दुनिया में हर मिनट हो रही 11 मौतें- रिपोर्ट ऑक्सफैम
    उत्तर प्रदेश में कप्पा वेरिएंट के दो मामले, जानें इसके बारे में महत्वपूर्ण बातें उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: क्या है दिल्ली का नया चार स्तरीय अलर्ट सिस्टम और ये कैसे काम करेगा? दिल्ली
    पंजाब सरकार ने हटाया वीकेंड और नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद पंजाब

    कोरोना वायरस के मामले

    दिल्ली: हाई कोर्ट ने चेताया- कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर जल्दी आ जाएगी तीसरी लहर दिल्ली
    कोरोना वायरस: राजस्थान की रिकवरी रेट सबसे अधिक, अन्य राज्यों की क्या स्थिति? कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025