
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 5,784 संक्रमित, 90,000 से कम हुए सक्रिय मामले
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,784 नए मामले सामने आए और 252 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,03,644 हो गई है। इनमें से 4,75,888 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 88,993 रह गई है।
देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के भी 41 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में ये मामले मिले हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 8,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,995 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,41,38,763 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.37 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,90,482 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 65.77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,44,452 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,264 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,97,039 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 43,170 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 30,00,671 मामलों और 38,268 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,36,046 मामलों और 36,624 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 569 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं पांच मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में 2,434 लोगों को संक्रमित पाया गया और 203 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई महीनों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
कर्नाटक में 236 मामले सामने आए और सात मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 657 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 12 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,33,88,12,577 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 66,98,601 खुराकें लगाई गईं। 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।
वैश्विक स्थिति
अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ पार
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 27.07 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 53.12 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में पांच करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.98 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.22 करोड़ संक्रमितों में से 6.16 लाख मरीजों की मौत हुई है।