कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 10,229 नए मामले, 125 की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,229 नए मामले सामने आए और 125 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,44,47,536 हो गई है। इनमें से 4,63,655 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,34,096 हो गई है।
सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 12,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,926 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,38,49,785 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,15,198 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 62.47 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,24,300 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,40,583 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 50,61,072 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 35,750 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,91,850 मामलों और 38,145 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,14,830 मामलों और 36,284 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 956 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 18 मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में 5,848 लोगों को संक्रमित पाया गया और 65 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई हफ्तों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
कर्नाटक में 236 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 805 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 11 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,12,34,30,478 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 30,20,119 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 25.33 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 25.33 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 51 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.71 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.63 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.20 करोड़ संक्रमितों में से 6.11 लाख मरीजों की मौत हुई है।