
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 41,195 संक्रमित, पांच दिन बाद फिर बढ़े सक्रिय मामले
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41,195 नए मामले सामने आए और 490 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,20,77,706 हो गई है। इनमें से 4,29,669 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या पांच दिन बाद बढ़कर 3,87,987 हो गई है।
देश में बीते डेढ़ महीने से मामले 40,000 के आसपास बने हुए हैं जो चिंता का विषय है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 39,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 39,069 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,12,60,050 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 21,24,953 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 48.74 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 63,69,002 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,34,364 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 36,10,193 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,120 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,22,875 मामलों और 36,881 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,81,094 मामलों और 34,395 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 5,560 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 163 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 23,500 लोगों को संक्रमित पाया गया और 116 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,826 मामले सामने आए और 33 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,964 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 28 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 52,36,71,019 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 44,19,627 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 20.47 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.47 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 43.24 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.62 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.18 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.02 करोड़ संक्रमितों में से 5.66 लाख मरीजों की मौत हुई है।