NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया 10 दिन का क्वारंटाइन
    देश

    भारत ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया 10 दिन का क्वारंटाइन

    भारत ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया 10 दिन का क्वारंटाइन
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 01, 2021, 07:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया 10 दिन का क्वारंटाइन
    भारत ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया 10 दिन का क्वारंटाइन।

    पहले भारत की कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने और बाद में वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर सवाल खड़े करते हुए विवाद को जन्म देने वाले यूनाइटेड किंगडम (UK) को भारत सरकार ने करारा जवाब दिया है। सरकार ने UK के रास्ते पर चलते हुए वहां से भारत आने वाले सभी यात्रियों के लिए 10 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य किया है। इसी तरह वहां के यात्रियों का आठ दिन में दो बार RT-PCR टेस्ट करने का भी निर्णय किया है।

    UK के सरकार के 'कोविशील्ड' को मान्यता नहीं देने से उठा था विवाद

    बता दें UK सरकार ने कोरोना यात्रा प्रतिबंधों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की थी। इसमें ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका, फाइजर और मॉडर्ना जैसी दोहरी खुराक वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने वालों को 'फुली वैक्‍सीनेटेड' माना जाएगा और वह UK की यात्रा कर सकेंगे, लेकिन कोविशील्ड को इस श्रेणी में नहीं रखा गया था। UK सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों को वहां 10 दिन के लिए क्वारंटाइन रहने की शर्त रखी थी।

    भारत की चेतावनी के बाद UK ने दी कोविशील्ड को मान्यता

    मामले में भारत ने कड़ा ऐतराज जताते हुए UK सरकार के फैसले को भेदभावपूर्ण बताया था और मामले का समाधान नहीं होने पर पारस्परिक उपाय करने की चेतावनी दी थी। इसी तरह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के नए विदेश सचिव और विदेश मंत्री लिज ट्रस के साथ भी इस मामले पर चर्चा की थी। इसके बाद UK सरकार ने कोविशील्ड को तो मान्यता दे दी थी, लेकिन भारत के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर सवाल खड़े कर दिए थे।

    कोविशील्ड को मान्यता मिलने के बाद भी भारतीयों को रहना होगा क्वारंटाइन

    UK द्वारा जारी नई एडवाइजरी में कहा गया था कि उन्हें कोविशील्ड से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारत के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर संदेह है। ऐसे में वहां जाने वाले भारतीय नागरिकों को 10 दिन के लिए आवश्यक रूप से क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा।

    भारत ने प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए जाने पर भी जताया ऐतराज

    भारत ने UK द्वारा प्रमाण पत्र पर उठाए गए संदेह पर ऐतराज जताया है और राजनयिक चैनलों के माध्यम से उसे मान्यता दिलाने पर जोर दिया है। इसके अलावा भारत ने अपने प्रमाण पत्र को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नियमों के तहत लाने के लिए उस पर जन्मतिथि पर अंकित करने का फैसला किया है। इसके बाद भी UK सरकार ने अभी तक भारत के प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दी। इसको लेकर भारत ने यह कदम उठाया है।

    भारत सरकार ने जारी किए आए परस्पर आदेश

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, UK की हठधर्मिता को देखते हुए अब भारत ने परस्पर कदम उठाया है। इसके तहत अब UK से आने वाले सभी यात्रियों को भारत में 10 दिन अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में गुजराने होंगे। फिर चाहे उनकी वैक्सीनेशन की स्थित कुछ भी हो। इतना ही नहीं यात्रियों को भारत पहुंचने पर 72 घंटे पुरानी RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा आठवें दिन उनका फिर से RT-PCR टेस्ट किया जाएगा।

    4 अक्टूबर से लागू होगी नई गाइडलाइंस

    भारत सरकार द्वारा जारी की गई यह गाइडलाइंस आगामी 4 अक्टूबर से लागू होगी। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही UK से आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने दिया जाएगा। ये नियम पूरी तरह से UK के नियमानुसार ही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस
    महामारी
    वैक्सीनेशन अभियान

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    विदेश जाने वालों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर दर्ज होगी जन्मतिथि, सरकार ने शुरू की सुविधा एस जयशंकर
    भारत की चेतावनी के बाद UK ने दी 'कोविशील्ड' को मान्यता, जारी की नई एडवाइजरी भारत की खबरें
    क्या नई यात्रा नीति के तहत अमेरिका की यात्रा कर पाएंगे वैक्सीन लगवा चुके भारतीय? अमेरिका
    UK का कोविशील्ड को मान्यता नहीं देना भेदभावपूर्ण, करेंगे पारस्परिक उपाय- सरकार भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान: देश में 9 महीनों में कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन? भारत की खबरें
    मुंबई: सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले, लेकिन मौतों और गंभीर मामलों में गिरावट मुंबई
    ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को दी मान्यता ऑस्ट्रेलिया
    मुंबई: BMC ने नवरात्रा को लेकर जारी की गाइडलाइंस, चार फीट निर्धारित की प्रतिमाओं की ऊंचाई मुंबई

    महामारी

    कोरोना वायरस: वैक्सीनेशन अभियान में जल्द शामिल होगी जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    उत्तर प्रदेश सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, खुले स्थानों पर हो सकेंगे शादी समारोह उत्तर प्रदेश
    WHO के तकनीकी सवालों में घिरी 'कोवैक्सिन', मंजूरी मिलने में होगी कुछ सप्ताह की देरी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में छह महीनों में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,870 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते संक्रमित पाए गए 26,041 लोग, सक्रिय मामलों में आई गिरावट महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 28,326 नए मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 29,616 लोग, 290 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023