AI का कमाल: छोटे शहरों से सीधा विदेश, अंतरराष्ट्रीय यात्रा हुई झंझट-मुक्त
भारत ने यात्रियों के लिए एक नया 'हब-एंड-स्पोक' एयर ट्रैवल मॉडल शुरू किया है। इस सुविधा के बाद अब छोटे शहरों के यात्री अपने घर के पास वाले एयरपोर्ट पर ही चेक-इन, सामान की जांच और इमिग्रेशन जैसे काम पूरे कर सकेंगे। इससे उन्हें दिल्ली जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले हब एयरपोर्ट पर इन प्रक्रियाओं को बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी। एयर इंडिया ने वाराणसी और दिल्ली के बीच 'इजी कनेक्ट' उड़ानों के साथ इस मॉडल की शुरुआत कर दी है।
वाराणसी 17 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जुड़ा
पहली उड़ान ने वाराणसी को सीधे लंदन, दुबई और सिंगापुर जैसे 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ दिया। इस मॉडल का खास मकसद है कि यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। हब एयरपोर्ट, जैसे दिल्ली, पर उतरने के 4 घंटे के अंदर ही उन्हें अगली फ्लाइट मिल जाएगी। जल्द ही, और भी कई छोटे शहरों को इस नेटवर्क में जोड़ा जाएगा। एक जरूरी जानकारी यह है कि, फिलहाल इन 'स्पोक' एयरपोर्ट्स पर कस्टम डिक्लेरेशन और वेब चेक-इन की सुविधा नहीं है। इसलिए, यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचने से कम से कम 3 घंटे पहले जरूर पहुंचें।