सरकार का बड़ा ऐलान: 2026 तक 1.09 करोड़ छात्रों को स्कॉलरशिप, हर महीने 15,000 खाते में
छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप देने का लक्ष्य तय किया है। इसका मकसद अलग-अलग सामाजिक वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा और रिसर्च के अवसर उपलब्ध कराना है।
शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉक्टर सुकांत मजुमदार ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाने पर है।
UGC NSPGS: हर महीने 15,000 रुपये, DBT से ट्रांसफर
UGC की NSPGS (नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज) योजना के तहत, पात्र छात्रों को हर साल 10 महीने तक हर महीने 15,000 रुपये दिए जाते हैं।
वहीं, सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले पोस्ट ग्रेजुएट फेलोशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड उन पात्र एकल छात्राओं को 2 साल तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो देश में रहकर उच्च शिक्षा और रिसर्च कर रही हैं।
वित्त वर्ष 2026 के लिए, स्कॉलरशिप का बंटवारा इस प्रकार किया गया है: OBC, EBC और विमुक्त जनजातियों को 36 लाख, SC छात्रों को 48 लाख और ST छात्रों को 24 लाख स्कॉलरशिप मिलेंगी। सभी भुगतान सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में DBT के जरिए किए जाते हैं।