
भारत में चीनी 'ग्लोबल टाइम्स', 'शिन्हुआ न्यूज' और तुर्की प्रसारक TRT के एक्स अकाउंट प्रतिबंधित
क्या है खबर?
भारत सरकार ने चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के साथ तुर्की प्रसारक TRT वर्ल्ड के एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया है। तीनों पर भारत के खिलाफ किए जा रहे पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई है। दोनों चीनी मीडिया आउटलेट भारत के खिलाफ पिछले कई सालों से अपने अखबार और चैनलों में जगह उगल रहे थे और दुष्प्रचार में शामिल थे। इन दोनों अकाउंट को अब भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
प्रतिबंध
भारत-पाकिस्तान तनाव के समय लगाए थे कई प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए देश में कई मीडिया और स्वतंत्र टिप्पणीकारों और आलोचकों के एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया था। सरकार ने पाकिस्तानी सरकार और उनके कुछ मंत्रियों के अलावा करीब 10 मीडिया चैनल और यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया था। इसके बाद 8,000 एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित करने के लिए एक्स को सिफारिश की थी। सराकर ने द वायर की वेबसाइट और मकतूब मीडिया का एक्स अकाउंट भी बैन किया था।
ट्विटर पोस्ट
ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट बंद
Chinese propaganda ‘news’ portal Global Times blocked in India. pic.twitter.com/rrUOjjAeDM
— Shiv Aroor (@ShivAroor) May 14, 2025
ट्विटर पोस्ट
शिन्हुआ न्यूज पर भी पाबंदी
#BREAKING: Chinese Propaganda Mouthpiece China Xinhua News Blocked by India. China Xinhua News since years was engaged in spreading Disinformation, Fake News and Propaganda against India. Second Major Chinese CCP Media outlet Blocked after Global Times. pic.twitter.com/nX0PgzuFbb
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 14, 2025
ट्विटर पोस्ट
तुर्की चैनल पर भी रोक
तुर्की प्रसारक 'TRT वर्ल्ड' का 'X' अकाउंट भारत में प्रतिबंधित किया गया। pic.twitter.com/2vyFAHN8cH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2025