गिलगित-बाल्टिस्तान पर भारत की दो टूक, कहा- यह हमारा है, अवैध कब्जा तुरंत छोड़ो
देश
भारत ने पाकिस्तान की गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की योजना पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत का कहना है कि यह क्षेत्र 1947 से उसके जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का अभिन्न अंग रहा है। सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसे किसी भी चुनाव या प्रशासनिक फैसले से यह हकीकत नहीं बदलेगी।
पाकिस्तान को भारतीय इलाके खाली करने होंगे
भारत ने पाकिस्तान पर यह आरोप भी लगाया है कि वह इन चुनावों के जरिए इलाके में जारी मानवाधिकार हनन और राजनीतिक दमन जैसी गंभीर समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाना चाहता है। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान ने गैरकानूनी ढंग से भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर रखा है और उसे तुरंत इन इलाकों को खाली करना होगा।