भारत ने साल 2025-26 के दौरान 37.85 करोड़ मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह पिछले फसल वर्ष 2024-25 के मुकाबले 2.08 करोड़ मीट्रिक टन ज्यादा है।
चावल उत्पादन में देश दुनिया में पहले नंबर पर बरकरार है, जहां 15.51 करोड़ मीट्रिक टन चावल पैदा हुआ है। गेहूं के उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना हुआ है, जिसका कुल उत्पादन 12.2 करोड़ मीट्रिक टन रहा।
मक्का, बाजरा और दालों जैसी दूसरी फसलों के उत्पादन में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताई उम्मीद
एल नीनो और कम बारिश जैसी मुश्किलों के बावजूद, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भविष्य के लिए अच्छी उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती अनुमानों से लगता है कि आगे भी उत्पादन स्थिर रहेगा।
कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि एल नीनो और कम बारिश के बावजूद फसल उत्पादन सही रास्ते पर बना रहेगा।