भारत में आ रहे हैं प्लास्टिक नोट, RBI ला रहा 10 और 20 रुपये के 6 गुना ज्यादा चलने वाले नोट
भारत में अब 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों की टेस्टिंग होने वाली है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इन नोटों की टेस्टिंग के लिए हरी झंडी दे दी है। इसका मकसद यह जानना है कि ये पॉलीमर नोट, आम कागज़ी नोटों के मुकाबले रोजाना के इस्तेमाल में कितने टिकाऊ साबित होते हैं। यह विचार 2012 से ही चला आ रहा है, लेकिन अब आखिरकार इनके फील्ड ट्रायल की योजना बनाई जा रही है।
पॉलीमर नोट 2-6 गुना ज्यादा चलते हैं- RBI
इस टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब नोट छापे जाएंगे। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि कागजी नोट अभी कहीं नहीं जा रहे। प्लास्टिक से बने ये नोट कागज के नोटों से 6 गुना ज्यादा समय तक चलते हैं। इसका मतलब है कि इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कचरा भी कम फैलेगा। दुनिया के 60 से ज्यादा देश पहले से ही इन नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (UK) भी शामिल हैं। ये नोट मजबूत होते हैं और पर्यावरण के लिए भी इन्हें बेहतर माना जाता है।