भारत के पास अगस्त तक का तेल भंडार, UAE संग ऊर्जा सुरक्षा का 'महाकवच' तैयार
देश
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बावजूद देश की ऊर्जा जरूरतों को लेकर कोई चिंता नहीं है। सरकार की बेहतर योजना के चलते हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार अगस्त 2026 तक मौजूद है, और LPG की आपूर्ति जुलाई के मध्य तक सुरक्षित बनी रहेगी। यह सब UAE की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) और अन्य सहयोगी कंपनियों की मदद से संभव हो पाया है।