दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में सभी भारत के, मेरठ शीर्ष पर
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सभी 20 जगहें भारत की हैं। मेरठ 727 के AQI के साथ इस सूची में सबसे आगे है, जबकि अक्सर सुर्खियों में रहने वाली दिल्ली 524 के AQI के साथ 16वें नंबर पर है। जैसे-जैसे दीवाली करीब आ रही है, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता तेजी से गिर रही है।
विशेषज्ञों ने बताए कारण
यह प्रदूषण सिर्फ दिल्ली तक ही नहीं रुका है, बल्कि उत्तर भारत के कई शहरों जैसे हापुड़, हिसार, बठिंडा और मेरठ को भी अपनी चपेट में ले चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहनों का धुआं, फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण, सड़कों पर उड़ने वाली धूल और खेतों में पराली जलाना ही इन ऊंचे प्रदूषण स्तरों की मुख्य वजहें हैं।
साथ ही, पड़ोसी इलाकों से आने वाला धुआं भी इस समस्या को और बढ़ा रहा है। दीवाली अब नजदीक है और पटाखों के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है।