सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख बरकरार, गुप्त बातचीत और नीति में बदलाव से इनकार
देश
भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को लेकर न तो कोई गुप्त बातचीत चल रही है और न ही उसकी नीति में कोई बदलाव किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने जोर देकर कहा कि जो भी गैर-सरकारी संगठन (NGO) या व्यक्ति मिलते हैं, वे पूरी तरह से अनौपचारिक होते हैं और इनका भारत के आधिकारिक रुख से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, इस संधि से जुड़ी नीति में न तो कोई बदलाव हुआ है और न ही पुराने समझौतों में कोई ढील दी गई है।
पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ कदम उठाने तक निलंबित रहेगी संधि
भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। उसने इस हमले के लिए पाकिस्तान-समर्थित आतंकी समूहों को जिम्मेदार ठहराया था। अधिकारियों ने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह संधि रुकी रहेगी।