भारत की सुरक्षा होगी और मजबूत, सरकार ने 3 नई वायु रक्षा प्रणालियों को दी मंजूरी
भारत ने अपनी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए 3 नई वायु रक्षा प्रणालियों को हरी झंडी दिखा दी है। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने MR-SAM मिसाइलों, V-SHORADS और आकाश तरंग को मंजूरी दे दी है। ये प्रणालियां ड्रोन्स, क्रूज मिसाइल और फाइटर जेट्स से लेकर आसमान में आने वाले हर खतरे से भारत की हिफाजत करेंगी।
क्या है तीनों वायु रक्षा प्रणालियों की विशेषताएं
इजरायल के साथ मिलकर बनाया गया MR-SAM 70 किलोमीटर से ज्यादा दूर के लक्ष्य को मार गिरा सकता है। खबरों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसने एक पाकिस्तानी मिसाइल को रोककर खुद को साबित किया है। V-SHORADS रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की जा रही नई शॉर्ट-रेंज प्रणाली है। यह मौजूदा इग्ला मिसाइलों और L-70 बंदूकों की जगह लेगी या उनके साथ मिलकर महत्वपूर्ण जगहों के लिए अंतिम सुरक्षा कवच का काम करेगी। इसी तरह आकाश तरंग ड्रोन के सिग्नल्स को जाम कर देती है, जिससे ड्रोन का नियंत्रण खो जाता है।