1 सितंबर से खत्म बोर्डिंग पास पर मुहर का झंझट, अंतरराष्ट्रीय सफर होगा तेज
देश
भारत से बाहर जाने का सफर अब और भी आसान होने वाला है। 1 सितंबर से आपको अपने बोर्डिंग पास पर स्टैम्प करवाने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आपको बस अपना इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंटेड बोर्डिंग पास दिखाना होगा, और आप आगे बढ़ सकेंगे। इस फैसले से यात्रियों का समय बचेगा और पूरी प्रक्रिया और भी सुगम हो जाएगी।
इमिग्रेशन ब्यूरो ने शुरू की नई व्यवस्था
इमिग्रेशन ब्यूरो इस बदलाव को सभी अंतरराष्ट्रीय उडानों के लिए लागू कर रहा है। एयरपोर्ट के स्टाफ और सिक्योरिटी टीम ने इस बदलाव के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है।
इस बदलाव का मकसद है कि एयरपोर्ट पर आपका अनुभव कम तनाव भरा रहे और वो पहले से ज्यादा आधुनिक लगे।