Loading...
स्वतंत्रता दिवस 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण

Aug 15, 2026
07:34 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार (15 अगस्त) को दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सशस्त्र सेनाओं, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, नेशनल कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और दिल्ली पुलिस का संयुक्त गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर लगातार 13 बार ध्वजारोहण करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए।

ऐतिहासिक

इतिहास में पहली बार लाल किले पर 'वंदे मातरम' का गायन

इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के इतिहास में पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' का आधिकारिक गायन किया गया।

देश के इतिहास में पहली बार आधिकारिक प्रोटोकॉल में बदलाव करते हुए ध्वजारोहण से ठीक पहले पूरे सम्मान के साथ 'वंदे मातरम' की सभी मूल पंक्तियों का गायन हुआ।

रक्षा मंत्रालय ने निमंत्रण पत्रों पर भी इस गीत की पंक्तियां छपवाई थी।

सम्मान

1,090 कर्मियों को सम्मान

इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (HGCD) और सुधार सेवाओं के कुल 1,057 कर्मियों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कारों को 3 मुख्य श्रेणियों में वीरता पदक (GM), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) और सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) में बांटा गया है।

इनमें 301 कर्मियों को उनके अदम्य साहस के लिए GM, 92 अधिकारियों को PSM और 664 कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए MSM पदक दिए गए।

ADVERTISEMENT

पदक

किस श्रेणी में कितने लोगों को मिला पदक?

वीरता पदक (GM) 301 कर्मियों को मिला, जिसमें 272 पुलिस और 29 अग्निशमन सेवा के कर्मी है।

इनमें भी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मी, जम्मू-कश्मीर के 51, पूर्वोत्तर के 12 और अन्य 41 कर्मी शामिल हैं।

PSM पदक 92 कर्मियों को मिला, जिसमें 83 पुलिस, 4 अग्निशमन, 3 होमगार्ड और 2 सुधार सेवा कर्मी हैं।

MSM पदक 664 कर्मियों को मिला, जिसमें 606 पुलिस, 28 अग्निशमन, 18 होमगार्ड और 12 सुधार सेवाओं से हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुई यह खास उपलब्धि

इस ध्वजारोहरण के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई।

वह लगातार 13 बार ध्वजारोहण करने वाले देश के कुल दूसरे प्रधानमंत्री बने हैं। वह इस मुकाबल पर पहुंचने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।

इस मामले में पहले पायदान पर पर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू है, जिन्होंने 1947 से 1963 तक 17 बार यह कारनामा किया था।

तीसरे नंबर पर इंदिरा गांधी है, जिन्होंने 16 बार (लगातार 11 बार) यह उपलब्धि हासिल की थी।

शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिनके साहस, त्याग और अटूट संकल्प ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उनके सपने हमें 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से देश नई ऊंचाइयाँ छू रहा है।'

ADVERTISEMENT