भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट, हेनले इंडेक्स में 80वें स्थान से गिरकर 84 पर आया
लेखन आबिद खान
हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का पासपोर्ट 4 पायदान नीचे खिसक कर 84वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले यह 80वें पायदान पर था।
हालांकि, भारतीय पासपोर्ट पर अभी भी 55 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है, लेकिन दुनिया भर में कड़े होते एंट्री नियमों ने यात्रियों के लिए राह कठिन कर दी है।
विशेषज्ञों ने बताई पलायन और सुरक्षा संबंधी चिंताएं
विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध पलायन और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते कई देशों ने अपनी सीमाओं पर नियम कड़े कर दिए हैं।
जोतवानी एसोसिएट्स की एडवोकेट पलक गुप्ता बताती हैं कि अब कई जगह पारंपरिक वीजा की बजाय इलेक्ट्रॉनिक चेकिंग का चलन बढ़ रहा है। अच्छी खबर यह है कि भारत के यूरोपीय देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों से भविष्य में भारतीय पेशेवरों के लिए यात्रा करना आसान हो सकता है।