छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 2 साल के एक बच्चे आदित्य की जान चली गई। वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी मुंह में पटाका फटने से उसकी मौत हो गई।
आदित्य के पिता ने बताया कि बच्चे ने जमीन पर पड़ा एक छोटा पैकेट उठाकर मुंह में डाल लिया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि इसमें क्या खतरनाक चीज हो सकती है।
पुलिस जांच कर रही
घटना के बाद गंभीर हालत में आदित्य को सबसे पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जब उसकी हालत और बिगड़ी तो उसे अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्चे के गले में पटाके का बारूद मिला है।