पश्चिम बंगाल के रानीगंज (बांकुड़ा) में छठ पूजा का जश्न चल रहा था। इसी दौरान एक परिवार की 3 साल की बच्ची प्रिंसिका कुमारी अचानक दामोदर नदी में गिर गई। परिवार के लोग उत्सव की तैयारियों में लगे थे और शायद बच्ची पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाए।
मेजिया पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर आकाश पात्रा ने यह देखते ही बिना एक पल भी गंवाए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने आकाश पात्रा की बहादुरी को सराहा
पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर आकाश पात्रा की इस बहादुरी के लिए खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों पर गर्व है, जो हर पल दूसरों की जान बचाने के लिए तैयार रहते हैं।