तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना, वजन तोलने वाली मशीन ने ली 10 माह की मासूम की जान
देश
तेलंगाना के रजरमपल्ली गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जिसमें 10 महीने की एक मासूम बच्ची की जान चली गई। यह घटना तब हुई जब बच्ची ने घर पर चार्ज हो रही वजन नापने वाली मशीन को छू लिया।
अपनी बेटी को बचाने के चक्कर में उसके पिता को भी तेज झटका लगा।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, मशीन की वायरिंग की जांच जारी
बच्ची को फौरन अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर मशीन की वायरिंग में क्या गड़बड़ थी।
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच शुरू कर दी है।