पुणे में दिल दहला देने वाला हमला, 4 साल की मासूम पर टूटा 7 आवारा कुत्तों का झुंड
देश
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक 4 साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी उस पर 7 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे 2 कुत्तों ने उसे पहले काटा और फिर 5 और कुत्ते वहां आ गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुन लीं और वे तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।
निवासियों ने की आवारा कुत्तों के लिए सख्त इंतजाम की मांग
इस हमले के बाद इलाके के लोग बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा अब खतरे में पड़ गई है। इसलिए वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा कुत्तों को काबू करने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएं। निवासियों का कहना है कि जब तक इन कुत्तों पर लगाम नहीं लगाई जाती, बच्चे घर से बाहर खेलने से भी डरेंगे।