20 नवंबर को कुर्ला के फीनिक्स मॉल के पास एक पार्क में फोटो खींच रहे एक लड़के और लड़की पर नाबालिगों के एक समूह ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले से पहले नाबालिगों ने उनके साथ बदतमीजी की थी।
हालात देखते ही देखते बिगड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। यह पूरा वाकया वहीं मौजूद कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर खूब चर्चा होने लगी।
पुलिस ने 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया
इस घटना का शिकार हुई लड़की की शिकायत के बाद घाटकोपर पुलिस ने अब इस मामले में 8 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इन नाबालिगों पर इलाके में हुई कुछ और चोरी और मारपीट की घटनाओं में शामिल होने का भी शक है।
पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।