कल्याण में आवारा कुत्ते का कहर, 4 घंटे में 130 लोगों को काटा
देश
कल्याण के अधारवाड़ी इलाके में रविवार शाम को एक आवारा सफेद कुत्ते ने लोगों पर हमला कर 130 लोगों को काट लिया। यह हमला करीब 4 घंटे तक लगातार चलता रहा, और इस दौरान हर कुछ मिनटों में कोई न कोई इस हिंसक कुत्ते का शिकार बनता रहा।
अधिकारियों ने बताया कि कुत्ता अचानक ही आक्रामक हो गया और राहगीरों को निशाना बनाने लगा।
कुत्ता अभी भी पकड़ से दूर
पुलिस और नगर निगम की टीमें अभी भी उस कुत्ते की तलाश में जुटी हुई हैं, जिसे अधारवाड़ी स्थित संदीप होटल के आसपास घूमते हुए देखा गया था। रुक्मिणी बाई अस्पताल के डॉ. संदीप पागरे ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल लाया गया। उन्हें तुरंत रेबीज रोधी टीके लगाए गए और उनका समुचित इलाज किया गया।