नवी मुंबई के कलंबोली में पुलिस की नियमित जांच चल रही थी, तभी एक खतरनाक वाकया हो गया। एक सफेद स्विफ्ट डिजायर तेजी से चेकपॉइंट से गुजरी और उसने कांस्टेबल दिलीप भोई को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, कार उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इस पूरी घटना में कांस्टेबल भोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह सारी वारदात CCTV में कैद हो गई है।
पुलिस कर रही CCTV की जांच, चालक की भी तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी चालक की खोज में जुट गई है। CCTV फुटेज में यह पूरी घटना साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब इसी के जरिये उस लापरवाह ड्राइवर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।