दिल्ली में एक बार फिर मध्यम कोहरे और 'बेहद खराब' हवा का सामना करना पड़ा। शहर के कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर सिर्फ 350 मीटर तक पहुंच गई थी।
कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक बना हुआ था। इतना ही नहीं, इस मौसम के हिसाब से तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
पराली जलाने की घटनाओं से बढ़ा PM2.5 प्रदूषण
इस बढ़े हुए प्रदूषण का मुख्य कारण PM2.5 कण हैं, जिनकी मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। NASA ने हाल ही में 1 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में 4,165 पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।
इसके अलावा, बारिश न होने के कारण प्रदूषण साफ नहीं हो पा रहा है, जिससे दिल्ली की हवा को बिल्कुल राहत नहीं मिल रही।