दिल्ली में मौसम की दोहरी मार; तापमान 40 पर, हवा भी 'खराब'
दिल्ली इस वक्त भीषण गर्मी (हीट वेव) की चपेट में है। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को यह 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, कुछ बादलों और गरज के साथ बारिश की हल्की फुल्की उम्मीद है, लेकिन इससे बस थोड़ी देर की ही राहत मिलेगी और फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।
दिल्ली का AQI 226: प्रशासन ने जारी किए निर्देश
इस भीषण गर्मी के चलते दिल्ली की हवा की क्वालिटी भी 'खराब' श्रेणी में आ गई है, जिसका AQI 226 दर्ज किया गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक्सपर्ट्स खास तौर पर उन लोगों को सलाह दे रहे हैं जिन्हें सांस से जुड़ी कोई दिक्कत है, वे दिन के सबसे गर्म समय में घर से बाहर न निकलें। इसके साथ ही, खूब पानी पिएं और जब तक यह मुश्किल भरी गर्मी बनी हुई है, तब तक जितना हो सके, आराम करें।