LOADING...
शाहरुख खान को 'द अकेडमी' ने दिया खास सम्मान, वीडियो देख गदगद हुए भारतीय फैंस
'द अकेडमी' का शाहरुख खान को विशेष सम्मान

शाहरुख खान को 'द अकेडमी' ने दिया खास सम्मान, वीडियो देख गदगद हुए भारतीय फैंस

Apr 17, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान 'ऑस्कर' (द अकेडमी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शाहरुख खान को खास जगह देते हुए उन्हें सम्मानित किया है। एकेडमी ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के उस कालजयी सीन को साझा किया है, जिसमें शाहरुख का 'इतनी शिद्दत से...' वाला डायलॉग आज भी कइयों की प्रेरणा बना हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को देखकर भारतीय प्रशंसक गदगद हैं।

सम्मान

ऑस्कर अकेडमी भी हुई शाहरुख की फैन

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म मंच 'द एकेडमी' ने शाहरुख को खास सम्मान दिया है। एकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' के उस बेहद लोकप्रिय भाषण वाले सीन का वीडियो साझा किया है। एकेडमी ने इस वीडियो को साझा करते हुए बेहद शानदार शब्दों का इस्तेमाल किया है। कैप्शन में लिखा है, 'किस्मत के बारे में एक बात तो तय है... ये कभी चूकती नहीं है। फिल्म ओम शांति ओम।'

सीन

'ओम शांति ओम' का यादगार स्पीच सीन फिर वायरल

बता दें कि शाहरुख ने ये यादगार भाषण फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक सीन के दौरान दिया था, जिसमें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एक सीक्वेंस दिखाया गया था। क्लिप में शाहरुख का किरदार ओम कपूर मंच पर पुरस्कार लेते हुए दिखाई देता है। वो अपनी स्पीच में फिल्म का सबसे प्रतिष्ठित डायलॉग कहते हैं, "कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

फूले नहीं समा रहे शाहरुख के फैंस

शाहरुख के प्रति अकेडमी का यह सम्मान देखकर सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, 'जब एकेडमी आपको स्वीकार करती है तो पूरी दुनिया सुनती है। शाहरुख सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं हैं, वो एक ग्लोबल सुपरस्टार है। एक ने लिखा, 'क्या सिर्फ मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं? एकेडमी ने सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन संवादों में से एक को पोस्ट किया है। ये शाहरुख खान का शिखर है। शुक्रिया द अकेडमी।'

कारोबार

40 करोड़ का बजट और 152 करोड़ की कमाई

साल 2007 में रिलीज हुई 'ओम शांति ओम' का निर्देशन फराह खान ने किया था। ये फिल्म न केवल अपनी कहानी, बल्कि अपने भव्य सेट और बेहतरीन कास्ट के लिए भी जानी जाती है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (पहली फिल्म), अर्जुन रामपाल, किरण खेर, श्रेयस तलपड़े और सतीश शाह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 152 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement