जॉब ऑफर: फ्री घर, खाने के साथ यह कंपनी दे रही गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड
क्या है खबर?
सैन फ्रांसिस्को की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लूले के जॉब ऑफर ने सभी को हैरत में डाल दिया है। स्टार्टअप संस्थापक इंजीनियर की भर्ती के लिए अच्छे वेतन के अलावा फ्री घर और खाने के साथ-साथ एक साल बाद गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड देने का वादा कर रही है। अकेले रहने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है और उन्हें ऑफर अच्छा लगता है तो वे कंपनी की वेबसाइट पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑफर
नौकरी पाने वालों को क्या-क्या मिलेगा?
कंपनी इस नौकरी के लिए शानदार वेतन दे रही है। नियुक्ति पाने के बाद इंजीनियर्स को 2.5 से 3.5 लाख डॉलर (करीब 2.33 से 3.26 करोड़ रुपये) तक की बेस सैलरी मिलेगी। इसके साथ 0.25 से 0.5 फीसदी तक इक्विटी हिस्सेदारी भी दी रही है। इतना ही नहीं, कंपनी ऑफिस के पास रहने, खाने की फ्री सुविधा और एक साल की नौकरी करने के बाद गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड भी देगी। इससे वे काम और जीवन के बीच संतुलन बन सके।
चुनौती
आसानी नहीं होगा नौकरी करना
क्लूले हर परिस्थिति में धोखा देने में लोगों की मदद करने वाले टूल्स बनाती है। ऐसे में यहां नौकरी करने वालों पास पारंपरिक तरीकों के बजाय नए-नए प्रयोग करने के मौके होंगे। इस पद के लिए आवेदन करने वालों को सप्ताह में 6 दिन, रोजाना 10-12 घंटे ऑफिस में रहकर काम करना होगा। कई लोगों को यह माहौल अनुचित लग सकता है, क्योंकि भारत में भी कॉर्पोरेट कर्मचारी आमतौर पर सप्ताह में 5 दिन, रोजाना 9 घंटे काम करते हैं।
डेटिंग
कंपनी पहले भी उठा चुकी है ऐसा कदम
यह पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने सुर्खियां बटोरने के लिए गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के विचार का इस्तेमाल किया है। इससे पहले, अगस्त, 2025 में क्लूली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुंगिन रॉय ली ने एक कंपनी-व्यापी नीति पेश की थी, जिसके तहत कर्मचारियों को अपने किसी सहकर्मी के लिए डेटिंग साथी ढूंढने पर 500 डॉलर (करीब 46,000 रुपये) का इनाम दिया जाता है। अब गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड उपलब्ध कराने के वादे के कारण फिर चर्चाओं में आ गई है।