IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे, क्या खेलेंगे अगला मैच?
क्या है खबर?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ हैदराबाद पहुंच गए हैं, लेकिन वह अगला मैच नहीं खेलेंगे। CSK को अपना अगला मैच हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 18 अप्रैल को खेलना है। धोनी की फिटनेस में सुधार हो रहा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। बता दें, इससे पहले धोनी चोट के कारण टीम के साथ चेन्नई से बाहर ट्रैवल भी नहीं कर रहे थे।
संभावना
कब हो सकती है वापसी?
धोनी की वापसी की संभावना 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मैच में जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट उन्हें घरेलु मैदान पर वापसी का मौका देना चाहती है। इससे पहले भी खबर आई थी कि धोनी रिकवरी फेज में हैं और बल्लेबाजी अभ्यास भी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विकेटकीपिंग अभ्यास नहीं किया था। ऐसे में जल्द ही वे पूरी तरह मैच फिट हो सकते हैं।
टीम
कैसा रहा है टीम का प्रदर्शन?
IPL 2026 में CSK का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन 2 मैच जीते हैं और 3 मुकाबलों में हार का सामना किया है। टीम फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। हालांकि, टीम ने पहले 3 मैच हारने के बाद लगातार 2 मैच जीतकर वापसी की है। धोनी की गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन प्रभावित दिखा है। उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।