महाराष्ट्र में पेड़ की वजह से 150 फीट गहरी खाई में गिरने से बची बस, 49 यात्रियों की जान सुरक्षित
देश
महाराष्ट्र में राज्य परिवहन निगम की एक बस में बैठे यात्रयों की जान रविवार को बाल-बाल बच गई। यह घटना चालिसागांव के आउटराम घाट के पास एक तीखे मोड़ पर हुई, जहां बस का नियंत्रण खो गया। माना जा रहा है कि स्टीयरिंग रॉड टूटने से बस 150 फुट गहरी खाई में गिरने ही वाली थी। किस्मत अच्छी रही कि यह एक पेड़ और पाइप से टकराकर वहीं रुक गई।
सभी 49 यात्री सुरक्षित बाहर निकले
जब बस खाई के बिल्कुल किनारे झूल रही थी, तो घबराए यात्री खिड़कियों से बाहर निकलने लगे। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उनकी तेजी और मिलकर किए गए बचाव काम की वजह से सभी 49 लोग सुरक्षित बाहर आ गए। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगी थीं, जिनका घटनास्थल पर ही इलाज कर दिया गया। ड्राइवर की सूझबूझ और उस बड़े पेड़ ने सचमुच बहुत बड़ा काम किया।