TMC पार्षद की गिरफ्तारी: भड़की जनता ने घर-गाड़ी पर बोला धावा, गूंजे 'चोर-चोर' के नारे
देश
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब TMC पार्षद आशीष चक्रवर्ती को उगाही और आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस और केंद्रीय बल जैसे ही उन्हें ले जाने लगे, उनके घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई और 'चोर-चोर' के नारे लगाने लगी। गुस्साई भीड़ ने उनके घर, गैरेज और उनकी एसयूवी (SUV) में तोड़फोड़ कर दी।
आशीष चक्रवर्ती पर स्थानीय लोगों को डराने का आरोप
चक्रवर्ती पर आरोप है कि वह लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलते थे। सामने आए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि गुस्साए स्थानीय लोग उनके गेट पर लात मार रहे थे और सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश में जुटे थे।