पुलिस ने जिस महिला को मृत मान लिया था, वह अब जिंदा मिल गई है। हैरानी की बात यह है कि उसकी हत्या के इल्जाम में जेल में बंद शख्स 2024 में ही जमानत पर रिहा हो चुका था।
38 साल की मंजुला 2019 में अपनी तय शादी से बचने के लिए घर से चली गई थी। वह तब से कर्नाटक के नागमंगला में किसी और के साथ रह रही थी। उसे 11 नवंबर को सुरक्षित पाया गया।
पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
मंजुला के लापता होने पर पुलिस ने राजेश को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया था। बाद में जांचकर्ताओं ने एक फोन कॉल को राजेश के मोबाइल फोन से जोड़ा था।
राजेश ने आरोप लगाया था कि हिरासत में मारपीट कर उससे जबरन कबूलनामा लिया गया। वह 24 दिसंबर, 2024 तक न्यायिक हिरासत में रहा और तभी उसे जमानत मिल पाई। राजेश हमेशा खुद को बेकसूर बताता रहा था।
अब मंजुला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मामले की शुरुआती जांच करने वाले अधिकारियों ने सही तरीके से काम किया था या उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।